Posts

आज का पंचांग - 23 AUGUST 2017 ASTRO AMBIKA

Image
    ।। ॐ  ॐ  ॐ  ॐ ॐ  ॐ  ॐ  ॐ ॐ  ll                     ||सुप्रभातम्||                «««««आज का पंचांग »»»»                           ।। श्री ।।                 ।। जय श्री राधे कृष्णा ।।                      ।। जय श्री राम ।।                         ।। जय हिन्द ।। +++++++++++++++++++++++++   *आज बुधवार 23 अगस्त 2017* तिथि द्वितीया रात्रि 09:03:00 तक भादप्रद शुक्ल पक्ष वर्षा ऋतु सूर्य दक्षिणायन विक्रम संवत सन् 2074 शाके 1939 ++++++++++++++++++ *आज का चन्द्रमा* चन्द्र राशि सिंह till 19:59:23 चन्द्र राशि कन्या from 19:59:23 सूर्य सिंह। चंद्र सिंह। मंगल कर्क। बुध सिंह। गुरु कन्...

शादी के लिए कुंडली मिलान कैसे करते हैं? कैसे पढें कुंडली के रहस्य?

Image
कैसे पढें कुंडली के रहस्य   ज्योतिष से जीवन के रहस्य खोलने के लिए जन्म समय के अनुसार कुण्डली बनाना जरूरी होता है,अक्सर कुंडली बनाने के बाद उसके अन्दर भावो के अनुसार ग्रहों का विवेचन कैसे किया जाता है इस बात पर लोग अपने अपने ज्ञान के अनुसार कथन करते है,कई बार तो मैंने देखा है की कुंडली देखते ही कहना शुरू कर देते है की यह बात है इस बात का होना यह बात हुयी है लेकिन जो कुंडली को पूंछने के लिए आया है वह अपनी बात को कह ही नहीं पाया और तब तक दूसरे का नंबर आ गया,अपनी कुंडली को अपने आप जब तक पढ़ना नहीं आयेगा तब तक जीवन के भेद आप अपने लिए नहीं खोल पायेंगे,हर व्यक्ति के लिए तीन बाते जरूरी है की वह अपने समय को पहिचानना सीखे उसके बाद अपनी बात को दूसरे को समझना सीखे और तीसरी बात है की जब दुःख या कष्ट का समय है बीमारी है तो उसका अपने आप ही इलाज करना सीखे.समय को सीखना ज्योतिष कहलाता है और अपनी बात को समझाने की कला को मास्टर के रूप में जाना जाता है तीसरी बात जीवन के अन्दर आने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए वैद्य का होना भी जरूरी है,बाकी के काम जो जीवन में अपने लिए जरूरी है वे क...

भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय - किसी अंग में कितने रुद्राक्ष धारण करने चाहिए 

Image
शिव महापुराण में भगवान शिव ने माता पार्वती को रुद्राक्ष की पूरी महिमा सुनाई है। भगवान शंकर के अनुसार, ''पूर्वकाल की बात है, मैं मन को संयम में रखकर हजारों दिव्‍य वर्षों तक घोर तपस्‍या में लगा रहा। एक दिन सहसा मेरा मन क्षुब्‍ध हो उठा। मैं सम्‍पूर्ण लोकों का उपकार करने वाला स्‍वतंत्र परमेश्‍वर हूं। अत: उस समय मैंने लीलावश ही अपने दोनों नेत्र खोले, खोलते ही मेरे नेत्र पुटों से कुछ जल की बूंदें गिरीं। आंसुओं की उन बूंदों से वहां रुद्राक्ष नामक वृक्ष पैदा हो गया।  शिव ने यहां उगाये रुद्राक्ष शिव महापुराण के अनुसार, भक्‍तों पर अनुग्रह करने के लिए वे अश्रुबिन्‍दु स्‍थावर भाव को प्राप्‍त हो गये। वे रुद्राक्ष भगवान शिव ने विष्‍णुभक्‍त को तथा चारों वर्णों के लोगों को बांट दिया। भूतलपर अपने प्रिय रुद्राक्षों को उन्‍होंने गौड़ देश में उत्‍पन्‍न किया। मथुरा, अयोध्‍या, लंका, मलयाचल, सह्यगिरि, काशी तथा अन्‍य देशों में उनके अंकुर उगाये गये।  रुद्राक्ष के भी हैं चार वर्ण भगवान शिव कहते हैं, ''मेरी आज्ञा से वे (रुद्राक्ष) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्‍य और शूद्र जाति के...

विवाह बाधा एवं मंगल दोष निवारण - ASTRO AMBIKA

Image
वर एवं कन्या के माता-पिता मंगल दोष के भय से सदैव आक्रांत रहते हैं। जन-मानस में मंगल दोष का भय इतना अधिक व्याप्त है कि मंगली कन्या के माता-पिता कन्या हेतु मंगली वर खोजते हैं। इस कारण भी कन्या के विवाह में विलंब होता है। मंगल दोष के कुप्रभाव को मनीषियों व ज्योतिर्विदों ने इतना महिमा मंडित किया है कि इस दोष के कारण बहुत सी कन्याओं को आजन्म कुंआरी ही रहना पड़ जाता है। अविभावकों के लिए तो यह स्थिति भयानक समस्या सिद्ध होती है। सामान्य जन नहीं जानता कि भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में मंगल दोष का परिहार जन्म कुंडली में स्वयमेव हो जाता है। अगर नहीं हो तो फिर मंगल दोष को कैसे दूर करें? और कौन सा उपाय करते रहने से मंगल का कुप्रभाव क्षीण होगा ? मंगल दोष मानव का सुखी जीवन उसके सुखी दाम्पत्य जीवन पर निर्भर करता है। दाम्पत्य जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, भोग सामग्री, पूर्ण रति सुख, दीर्घ आयु यदि न हो, तो जीवन कष्टमय रहता है। यही कारण है कि विवाह पूर्व वर कन्या की कुंडलियां मिलाने की प्रथा वैदिक युग से आज तक बनी हुई है। कुंडली मिलान करते समय मंगल दोष को अनदेखा नहीं किया जा सकता। जन्मांग में मंगल के लग्...

सूर्य ग्रहण 21-08-2017 जानें राशिनुसार क्या पड़ेगा प्रभाव

Image
21-22 अगस्त को वर्ष 2017 का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों ही शुभ कार्यों के लिये अशुभ माने जाते हैं। पहला सूर्यग्रहण हालांकि भारत में दिखाई नहीं दिया था अब 21-22 को लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जिस कारण यह बड़े स्तर पर भारतीयों को प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन 22 अगस्त को जिनके लिये ग्रहण के कारण पीड़ित सूर्य की दशा व अन्य ग्रहों की स्थिति विभिन्न राशियों को जरूर प्रभावित करेगी …आइये जानते हैं……. इस बार 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरु होगा और रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बताया जाता है कि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो इसका असर भी नहीं होगा। हालांकि, बेशक भारत में ग्रहण दिखाई ना दे, लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा और भारत में भी सूतक लगेगा। सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा करेगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि 21 अगस्त को सुबह 11.15 बजे से ल...

आज का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन 19 August 2017

Image
 * मेष- अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। दोस्त ज़रूरी होते हैं लेकिन आज अपना स्टेटस "व्यस्त" लिख दें, क्योंकि आज बहुत-सा काम आपकी बाट जोह रहा है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ झगड़े के चलते भावनात्मक तौर पर महसूस कर सकते हैं कि आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में खटास आ गई है।*  * वृष- दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नही...

केसा होगा जीवन साथी और कब होगा विवाह ???

Image
आजकल लड़के-लड़कियाँ उच्च शिक्षा या अच्छा करियर बनाने के चक्कर में बड़ी उम्र के हो जाने पर विवाह में काफी विलंब हो जाता है। उनके माता-पिता भी असुरक्षा की भावनावश बच्चों के अच्छे खाने-कमाने और आत्मनिर्भर होने तक विवाह न करने पर सहमत हो जाने से भी विवाह में विलंब निश्चित होता है। अच्छा होगा किसी विद्वान ज्योतिषी को अपनी जन्म कुंडली दिखाकर विवाह में बाधक ग्रह या दोष को ज्ञात कर उसका निवारण करें। ज्योतिषीय दृष्टि से जब विवाह योग बनते हैं, तब विवाह टलने से विवाह में बहुत देरी हो जाती है। वे विवाह को लेकर अत्यंत चिंतित हो जाते हैं। वैसे विवाह में देरी होने का एक कारण बच्चों का मांगलिक होना भी होता है। इनके विवाह के योग 27, 29, 31, 33, 35 व 37वें वर्ष में बनते हैं। जिन युवक-युवतियों के विवाह में विलंब हो जाता है, तो उनके ग्रहों की दशा ज्ञात कर, विवाह के योग कब बनते हैं, जान सकते हैं। जिस वर्ष शनि और गुरु दोनों सप्तम भाव या लग्न को देखते हों, तब विवाह के योग बनते हैं। सप्तमेश की महादशा-अंतर्दशा या शुक्र-गुरु की महादशा-अंतर्दशा में विवाह का प्रबल योग बनता है। सप्तम भाव में स्थित ग्...

वास्तु के अनुरूप कहां कैसे रंग करें

Image
घर, जहां आकर हमारा मन बहुत सी परेशानियां होते हुए भी शांत हो जाता है। घर में हमें असीम सुख की प्राप्ति होती हैं। घर का वातावरण ही हमारे मन और विचारों को प्रभावित करता है। जैसा हमारे घर का वातावरण होगा वैसे ही हमारे विचार होंगे। कई घरों में लड़ाई-झगड़े, क्लेश आदि होता है, कई बार इन समस्याओं की वजह वास्तुदोष भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर वस्तु हमें पूरी तरह प्रभावित करती है। घर की दीवारों का रंग भी हमारे विचारों और कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। हमारे घर का जैसा रंग होता है, उसी रंग के स्वभाव जैसा हमारा स्वभाव भी हो जाता है। इसी वजह से घर की दीवारों पर वास्तु के अनुसार बताए गए रंग ही रखना चाहिए। रंगों का भी रिश्तों पर खासा असर होता है। घर की दीवारों के लिए हल्का गुलाबी, हल्का नीला, ब्राउनिश ग्रे या ग्रेइश येलो रंग का ही प्रयोग करें। ये रंग शांत और प्यार को बढ़ाने वाले हैं। कहां कैसे रंग करें- ड्राइंग रूम में सफेद, पिंक, क्रीम या ब्राऊन रंग श्रेष्ठ रहता है। बेडरूम में आसमानी, पिंक या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। डायनिंग रूम में पिंक, आसमान...

आज का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन 18 August 2017

Image
*मेष* राहु आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान किसी काम के चलते आप अपने घर से दूर जा सकते हैं। वहीं माता जी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है इसलिए माँ की सेहत पर अवश्य ध्यान दें। घर में अशांत वातावरण के कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। करियर क्षेत्र में आप आगे बढ़ने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपना सकते हैं, जोकि आपके लिए उचित नहीं होगा। किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। सभी के साथ मधुर व्यवहार अपनाने की कोशिश करें। आपके निवास स्थान में परिवर्तन होने की संभावना है। केतु आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कार्य क्षेत्र में आपको संभलकर क़दम बढ़ाने होंगे, क्योंकि कार्य स्थल पर आपके साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। इस अवधि में शायद आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट न दिखें। ऐसे में आप जॉब चेंज करने पर विचार कर सकते हैं। राहु के प्रभाव से घरेलू जीवन की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। बेवज़ह की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। *वृषभ* राहु आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी संकल्प शक्ति में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप लघु यात्राओ...