आज का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष (Aries): दिन की शुरुआत में आप मानसिक दुविधाओं से घिरे रहेंगे। आप दूसरे लोगों के साथ जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुर वाणी से आप किसी को भी मना सकेंगे। गणेशजी आपको नए काम की शुरुआत न करने की सलाह देते हैं। परिवार के साथ संवाद में वृद्धि होगी।
वृषभ (Taurus): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। दिन की शुरुआत में आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सृजनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। इस समय जरूरी फैसले न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मिथुन (Gemini): आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद हो सकता है। इस वजह से कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। परिवार का वातावरण भी बदल सकता है। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।
कर्क (Cancer): आज का दिन पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रिय पात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेंगी। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। दांपत्य-जीवन में आनंद रहेगा।
कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी।
तुला (Libra): आज गणेशजी खानपान में विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। दिन के दौरान नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल समय नहीं है। आज आप अधिक कार्य की वजह से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। प्रवास लाभदाई नहीं है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आज आप दांपत्य जीवन के सुख का अनुभव कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
धनु (Sagittarius): आज का दिन शुभ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहयोग आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।
मकर (Capricorn): वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुर वाणी से आप लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आज आप आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से कर सकेंगे। मध्याहन के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे।
कुंभ (Aquarius): आज आप अपने हर काम को आत्मविश्वास के साथ पूरा कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अधिक परिश्रम करने पर भी कम फल मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (Pisces): आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की संभावना है, लेकिन जमीन, मिलकत आदि विषयों के कार्य में सावधानी बरतें।

Comments

Popular posts from this blog

आज का पंचांग - 23 AUGUST 2017 ASTRO AMBIKA

जानिए रोग निवारण के उपाय - 100 % EFFECTIVE HEALTH PROBLEM SOLUTIONS BY ASTROLOGY & REMEDIES

आज का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन 18 August 2017