आज का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन 19 August 2017
* मेष- अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। दोस्त ज़रूरी होते हैं लेकिन आज अपना स्टेटस "व्यस्त" लिख दें, क्योंकि आज बहुत-सा काम आपकी बाट जोह रहा है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ झगड़े के चलते भावनात्मक तौर पर महसूस कर सकते हैं कि आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में खटास आ गई है।* * वृष- दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नही...

Comments
Post a Comment